Warfare Incorporated एक 'पुराने समय' का वास्तविक समय रणनीति खेल है जिसमें आपको अपने दुश्मनों की टोली को मार डालने के लिए खनिजों को इकट्ठा करना है, बेस बनाना है और सैनिकों की भर्ती करनी है। हालाँकि, यह एक अन्य Clash of Clans क्लोन (प्रतिरूप) नहीं है। Warfare Incorporated मुख्यतः Starcraft से प्रेरित हुआ है।
गेम के नियंत्रण टचस्क्रीन के लिए पूरी तरह से अनुकूलित हैं। इसका मतलब है कि आप स्क्रीन के चारों ओर अपनी उंगली को स्लाइड कर के कैमरे को स्थानांतरित कर सकते हैं, विभिन्न इकाइयों का चयन करने के लिए दो उंगलियों का उपयोग कर सकते हैं, और अपने सैनिकों को एक तरफ से दूसरी तरफ भेजने के लिए टैप कर सकते हैं। संक्षेप में, आप अपने हाथ से वो सब कुछ कर सकते हैं जो एक माउस के साथ किया जाता है।
Warfare Incorporated में, आप पैदल सेना, खनिज गोदामों, टैंकों और मुख्यालय सहित २० से अधिक विभिन्न इमारतों और इकाइयों को पा सकते हैं। मुख्य अभियान कुछ दर्जन विभिन्न लक्ष्यों से बना है। हमेशा की तरह, पहले के कुछ लक्ष्य आपको सरल कार्य देते हैं और आपके लिए एक शैक्षणिक के रूप में काम करते हैं, जबकि उन्नत मिशन आपके सभी कौशल की परीक्षा करते हैं।
Warfare Incorporated एक उत्कृष्ट वास्तविक समय रणनीति खेल है। इसकी गुणवत्ता के साक्ष्य यह है कि इतने साल बीत गए हैं (खेल पहली बार २००३ में जारी हुआ था), लेकिन इसमें अभी भी वो बात है जिससे यह कई प्रकाशनों के लिए वर्ष का खेल बन गया।
कॉमेंट्स
Warfare Incorporated के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी